Advertisement
प्रेरणा/बधाईयां

ओल्ड एज होम में 96 वर्षीय पद्मिनी नायर ने अपना जन्मदिन मनाया।

प्रतीक सिंह : सहायक ब्यूरो प्रमुख-पूर्व

धनबाद : सबलपुर, सहयोगी नगर,सेक्टर 3 स्थित ओल्ड एज होम में 96 वर्षीय पद्मिनी नायर ने अपना जन्मदिन वृद्धाआश्रम के सभी बुजुर्गों के साथ बहुत ही उत्साह पूर्वक केक काटकर मनाया। इस मौके पर उन्होंने वृद्धजनों के लिए स्वादिष्ट भोजन, मिठाईयां एवं उपहार की व्यवस्था की थी। 96 वर्षीय पद्मिनी नायर ने आश्रम के सभी बुजुर्गों का एक एक कर हाल-चाल पूछा उनकी सुध बुध ली एवं अतीत की ढेर सारी यादगार भरी बातें साझा की।

उपस्थित पद्मिनी नायर के पुत्र रवि नायर ने बताया की उनकी माता ने अखबारों एवं अन्य माध्यमों से आश्रम में आश्रय ले रहे वृद्धजनों के बारे में सुन रखा था और आने की इच्छा जाहिर की थी। इसी संदर्भ में मेरी माता के जन्मदिन जैसा यादगार दिन में हम सब बुजुर्गों की सेवा करने आश्रम आए हैं जिससे मेरी माता को बहुत ही खुशी मिली है और उन्होंने आजीवन अपना हर जन्मदिन इसी आश्रम में आश्रम वासियों की सेवा कर मनाने का संकल्प किया है। इस खास मौके पर आश्रम परिवार अध्यक्ष नौशाद गद्दी, समाजसेवी कुमार मधुरेंद्र सिंह, ओमकार मिश्रा सीताराम चौधरी, फहीम अंसारी,सुखल दास, बाबू जान सोरेन वृद्धजनों की सेवा में सक्रिय थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}