Advertisement
प्रेरणा/बधाईयां

मन में हौसला, लगन और जज्बा हो तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता !!!

नूतन कच्छप : ब्यूरो चीफ-लोहरदगा

लोहरदगा : मन में हौसला, लगन और जज्बा हो तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। कोई भी कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी विद्यार्थी अपने आपको मेहनत करने से पीछे नहीं हटते हैं।

ऐसे ही एक कहानी है रांची जिला के चान्हो प्रखंड अंतर्गत ग्राम लुडरी के स्थानीय निवासी मीना लकड़ा पति स्व0 शिव उरांव के पुत्री स्वेता केरकेट्टा और पुत्र सत्यम उरांव को झारखंड सरकार ने झारखंड जूनियर इंजीनियर सिविल परीक्षा में सफल होने के बाद कनीय अभियंता (सिविल) नियुक्ति पत्र वितरण समारोह 07 मार्च 2024 को शहीद मैदान ओल्ड विधानसभा कैम्प रांची में जल संसाधन विभाग झारखंड सरकार चम्पाई सोरेन द्वारा किया गया।

नियुक्ति पत्र पाकर हर्ष उल्लास के साथ एक इंटरव्यू में संक्रांति मीडिया को जानकारी देते हुये बताया कि लोहरदगा जिला के
शहरी क्षेत्र स्थित शांति नगर किस्को मोड़ के समीप जमीन खरीदकर घर बनाकर 10 -15 सालों से रह रहे हैं।

बात चीत के दौरान बताया गया कि स्व0 शिव उरांव प्रखंड कार्यालय में एक क्लर्क पद पर कार्यरत थे इनकी मृत्यु बिमारी के कारण हो गया। मृत्यु के आज 12 साल हो गया है। शिव उरांव अपने पिछे परिवार के पांच सदस्यों को छोड़कर चले गये थे, उनका दो बच्चे पुत्री स्वेता केरकेट्टा और पुत्र सत्यम उरांव सरकारी नौकरी कनीय अभियंता (सिविल) बनकर माता पिता का नाम रोशन किया है।

मां मीना लकड़ा ने कहा कि पति के गुजरने के बाद मैं चारों बच्चों का पालन पोषण खुद करती हूं । पति के मृत्यु बाद उसके बदले में चतुर्थवर्ग लोहरदगा जिला उपभोक्ता विभाग में कार्यरत हैं।

उन्होंने ने बताया कि बच्चे पढ़ाई बहुत मेहनत और लगन से करते हैं तो मैं उन लोगों की मेहनत में सहयोग करती हूं। उन लोगों के लिए पढ़ाई की जो भी चीज जरूरत होती है उसका व्यवस्था कर देती हूं। मेहनत तो बच्चे करते हैं। सत्यम उरांव की शिक्षा जे0टी0पी0एस0 लोहरदगा से मैट्रिक पास किया है। और डिप्लोमा की पढ़ाई धनबाद गवर्नमेंट कॉलेज से सत्र 2017-2020 में हुआ है। *वहीं और एक छोटा सा कहानी*सत्यम उरांव ने बताया कि पढ़ाई खत्म होने के बाद पैसा का अभाव व आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण अपनी तैयारी नहीं कर पा रहा था।

इसलिए मैं खेल ब्लैक बेल्ट का खेल वर्ष 2012 से शुरूआत किया और 2016 तक जिला, राज्य और नेशनल स्तर तक ब्लैक बेल्ट खेला हूं। मुझे खेल में अच्छा प्रदर्शन और जीत हासिल हुई है।

हमेशा पुरस्कार से नवाजा सम्मानित किया गया। लेकिन फिर अचानक आर्थिक स्थिति को देखते हुये आपस में बात को सझा करते हुये पुनः पढ़ाई में लग गया और आज कनीय अभियंता सिविल की तैयारी कर परीक्षा पास कर साल 2024 में झारखंड राज्य सरकार द्वारा नियुक्त पत्र सौंपा गया। खुशी का ठिकाना ना रहा। वहीं स्वेता केरकेट्टा की शिक्षा लोहरदगा उर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल से मैट्रिक पास है और डिप्लोमा, बीटेक की पढ़ाई सिल्ली पॉलिटेक्निक काॅलेज सत्र 2019-2022 में हुआ है।

पढ़ाई खत्म करने के बाद आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब होने के कारण बाहर जाकर तैयारी करना असंभव था इसलिए लोहरदगा जिला नियोजनालय विभाग में जाकर दोनों भाई बहन सिविल सेवा की तैयारी करते थे । वे दोनों भाई बहन ने एक साथ लोहरदगा नियोजनालय में सुबह 10 बजे से 5 बजे तक अपनी स्टेडी करते थे। और कभी कभी सरकारी छुट्टी होने पर वे दोनों अपनी पढ़ाई जारी रखते हुये लोहरदगा नदिया विकास भवन में स्टेडी करते रहते थे।

और दोनों भाई बहन एक दूसरे को दोस्त बनाकर तैयारी करते थे अगर कही कोई दिक्कत या किसी प्रश्न में झंस जाते थे तो उस प्रश्र का उत्तर बताने के लिए नियोजनालय विभाग के अश्वनी कुमार सर उनकी बहुत मदद करते थे। पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए नियोजनालय ऑफिस में बुक की व्यवस्था प्रशासन व पदाधिकारियों द्वारा किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}