Advertisement
प्रेरणा/बधाईयां

ज्योत्सना ज्योति झारखंड में 99.2% अंकों के साथ स्टेट टॉपर बनी !!!

प्रतीक सिंह : सहायक ब्यूरो प्रमुख

झारखंड में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. यह रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी किया गया है। जिसमें ज्योत्सना ज्योति 99.2% अंकों के साथ स्टेट टॉपर बनी हैं। बता दें कि इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।

आंकड़ों के हिसाब से 91% लड़कियां पास हुई हैं, जबकि 89.70% लड़के सफल हुए हैं। वहीं, हजारीबाग के इंदिरा गांधी गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा सनत संजोरी 98.8% के साथ सेकेंड टॉपर रहीं. जबकि 98.4% अंकों के साथ करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या संयुक्त रूप से थर्ड स्टेट टॉपर रहीं।

रिजल्ट जारी करते हुए जैक के अध्यक्ष अनिल कुमार महतो ने कहा कि स बार जैक कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित करने में सफल रहा है। कम समय में मूल्यांकन कार्य संपन्न हुआ. उन्होंने कहा कि कम समय में परीक्षा परिणाम प्रकाशित कर उन्हें खुशी हो रही है। नतीजे करीब 30 दिन पहले जारी किए जा रहे हैं।

बता दें कि इस बार की माध्यमिक परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जिसमें 4 लाख 18 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें 3,38,358 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। कुल 90.3 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. इस परीक्षा में 2,05,110 बच्चे प्रथम श्रेणी से सफल हुए हैं। जो कुल सफल छात्रों का 54.20% है।

वहीं, इस दौरान शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने कहा कि 2023 और 2024 के मैट्रिक और इंटरमीडिएट के टॉपर्स को एक साथ सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार जमशेदपुर का रिजल्ट सबसे अच्छा 94.03 फीसदी रहा है। 94 फीसदी के साथ हजारीबाग दूसरे, गिरिडीह तीसरे, 93.23 फीसदी के साथ लातेहार चौथे और 92.52 फीसदी के साथ कोडरमा पांचवें स्थान पर है। सबसे खराब रिजल्ट देवघर का रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}