Advertisement
कृषि दर्शन

किसान मजदूर को बर्बाद नहीं होनें देंगे: चौधरी राकेश टिकैत…!!!

मध्यप्रदेश : प्रतिनिधि

डभरा- मध्यप्रदेश :- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज दिनांक 02 जुलाई 2023 को मध्यप्रदेश के डभरा में महापंचायत संपन्न हुई।

महापंचायत की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव नें की, महापंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत नें कहा कि हम किसान मजदूरों को बर्बाद नहीं होने देंगे, किसान बहुत बर्बाद हो चुका है, उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लोग अब आंदोलन के मूड में हैं, जब आंदोलन चलेगा तभी सरकार काम करना शुरु करेगी।

उन्होंने कहा जहां-जहां संगठन कमजोर है, वहीं सरकार किसानों पर दबाव बनाना शुरू कर देती है, इस समय सरकार बेईमान है, और देश का राजा भी बेईमान है, उसनें सबको डरानें का काम किया है।

उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे की जमीन बड़े-बड़े व्यापारी खरीद रहे है, सरकार का प्लान है कि 70% जमीन देश के बड़े-बड़े व्यापारियों को दे दे।

अब किसानों का कुर्बानी का समय आ गया है, जमीन बचानें के लिए संघर्ष की जरूरत है, उन्होंने कहा कि अब देश का किसान एक हो चुका है, जब-जब विपक्ष कमजोर होता है तो सरकार तानाशाह हो जाता है, ऐसा लगता है कि सरकार पूजा-पाठी नहीं बल्कि क्रूर हो चुकी है, सरकारी नेता और अधिकारी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बलात्कारियों का साथ देती है देश चाहता है कि अब आंदोलन की जरूरत है।
उन्होंने कहा पत्रकार और अधिकारी सब दबाव में काम कर रहे है, भाकियू राष्ट्रीय महासचिव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बाराबंकी में जिलाधिकारी कार्यालय में इन्होंने धान बिकवा दिए,

उन्होंने भारतीय किसान यूनियन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष अनिल यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की मंडियों की समस्याओं को दूर करनें का जिम्मा तुम्हारे हाथों में है।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अनिल से कहा कि जमीन आंदोलन से बचेगी इसलिए मध्यप्रदेश में संगठन मजबूत करना होगा।
उन्होंने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि फिरोजाबाद में सरकार की गलत नीतियों के कारण औद्योगिक क्षेत्र में बच्चे अनपढ़ होते जा रहे हैं, सरकार बच्चों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन मध्यप्रदेश की मंडियों पर जमकर बरसे, उन्होंने कहा कि जिस दिन किसान सरकारों से उत्पीड़न सहन करना बंद कर देगा उसी दिन से उसकी आर्थिक हालत मजबूत होना शुरू हो जाएगी, अब किसानों को सरकार को मुंहतोड़ जवाब देनें का समय आ गया है।

भारतीय किसान यूनियन मध्यप्रदेश के प्रभारी गजेंद्र सिंह परिहार नें कहा कि संगठन के पदाधिकारियों को गांव-गांव जाकर कमेटियां बनानी होंगी, जहां संगठन मजबूत हैं वहां-वहां सरकार किसानों के लिए काम कर रही है, उन्होंने मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव से कहा कि जल्द मध्यप्रदेश के जिलों की कमेटियां तैयार कर लें, जहां हमारी जरूरत होगी हम पहुंचने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का किसान भारतीय किसान यूनियन के झंडे के नीचे संघर्ष करनें के लिए तैयार है, सिर्फ संगठन मजबूत करनें की जरूरत है।

महापंचायत में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव राजबीर सिंह जादौन, मध्यप्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष आगरा रणबीर सिंह चाहर, जिलाध्यक्ष आगरा राजवीर लवानिया, जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद प्रेम अतुल यादव, युवा प्रकोष्ठ के आगरा जिला अध्यक्ष हृदय चौधरी, मंडल महासचिव सतपाल सिंह राणा, मंडल प्रमुख महासचिव जगदीश परिहार, महाराज सिंह जसावत, चौधरी ओमप्रकाश सिंह जाट प्रदेश प्रवक्ता मध्यप्रदेश, नरेंद्र सिंह रावत, श्यामसुंदर यादव जबलपुर, गोपाल सिंह जाट, हेमंत उपाध्याय, पलविंद्र सिंह कंग, जसवीर सिंह, गुरुवंत सिंह, गुरुनाम सिंह तथा महापंचायत का संचालन मालिक सिंह विर्क नें किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}