Advertisement
कृषि दर्शन

“भारतीय किसान यूनियन की पंचायत फतेहपुर सीकरी में संपन्न…!!!

संजय मिश्रा

ह्रदय चौधरी को सर्वसम्मति से भा.कि.यू. का युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत…

आगरा : भारतीय किसान यूनियन टिकैत जनपद आगरा की पंचायत तहसील किरावली के अंतर्गत फतेहपुर सीकरी में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता जीवन सिंह चौधरी नें की तथा संचालन सुरेंद्र सिंह चौधरी नें किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान नें कहा कि भारतीय किसान यूनियन वह संगठन है कि जिसनें तीन कानूनों को वापस करवानें का काम किया है, उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को अनदेखी कर रही है, प्रदेश उपाध्यक्ष नें अंतरराष्ट्रीय पहलवानों के साथ हुई घटना पर रोष व्यक्त किया।

प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार नें कहा कि इस समय किसान संकट में है, इसलिए संघर्ष के लिए तैयार रहनें की जरूरत है, गांव-गांव कमेटी बनाकर भारतीय किसान यूनियन को सौंप दें।

मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर नें कहा भारतीय किसान यूनियन को और अधिक मजबूत करनें के लिए भारतीय किसान यूनियन के सदस्य बनें, उन्होंने कहा कि अभियान में जुड़कर संगठन को मजबूत करें।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया नें जनपद आगरा की ओर से ह्रदय चौधरी को युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाए जानें का प्रस्ताव पारित किया, इस पर सभी नें सर्वसम्मति से पंचायत में ह्रदय चौधरी को युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया नें कहा कि संगठन को ग्राम स्तर पर ले जानें की जरूरत है जिलाध्यक्ष नें कहा कि जल्द भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की महापंचायत आगरा में प्रस्तावित है, जिसकी तारीख एवं स्थान जल्द तय कर दिया जाएगा।

पंचायत में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर, जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया, सुरेंद्र चौधरी, रामगोपाल सिंह, रणजीत सिंह यादव, गिर्राज सिंह नौहवार, अर्जुन सिंह छोंकर, महाराज सिंह, कृष्ण वीर सिंह, सुखपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह चाहर, तहसील अध्यक्ष किरावली बिल्टन सिंह, अशोक चौधरी, वीरेंद्र सिंह, खोतीराम, संजीव चौधरी, धर्मवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, रितेश शर्मा, गणेश तोमर, जगदीश परिहार, प्रदीप लवानिया, शिवराम सिंह प्रधान सहित सैकड़ों किसान एवं भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}