Advertisement
झारखण्ड

रूपी सोरेन के निधन पर बन्ना गुप्ता ने जताया गहरा शोक, कहा- झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

जमशेदपुर। क्षेत्रीय संवाददाता : झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की माताजी एवं दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी श्रीमती रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि श्रीमती रूपी सोरेन के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक और दुखद है। उनके निधन से सोरेन परिवार के साथ-साथ झारखंड के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में भी एक अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि मां का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी और उनके पूरे परिवार के लिए यह अत्यंत कठिन और पीड़ादायक समय है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, उनके परिवार और सभी शुभचिंतकों के साथ हैं।

बन्ना गुप्ता ने कहा कि श्रीमती रूपी सोरेन ने अपने जीवन में परिवार को एकजुट रखने और कठिन परिस्थितियों में मजबूती से खड़े रहने की भूमिका निभाई। वह झारखंड के एक ऐसे परिवार की मातृशक्ति थीं, जिसने राज्य के सामाजिक और राजनीतिक जीवन में लंबे समय तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}