Advertisement
झारखण्ड

निरसा में झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर किया गया सम्मानित

झारखंड स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, आंदोलनकारी नरेश मरांडी ने सरकार से आर्थिक सहायता और उचित लाभ देने की उठाई मांग

धनबाद-निरसा। रिपोर्ट-सरबजीत सिंह : झारखंड स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर निरसा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी इंदरलाल ओहदार, अंचल अधिकारी विक्रम आनंद, प्रखंड प्रमुख आशा देवी, विधायक प्रतिनिधि मनु सिंह, पंचायत समिति सदस्य पायल रवानी और मुखिया ने अपने हाथों से आंदोलनकारियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख आशा देवी ने कहा कि झारखंड को सोनार झारखंड कहा जाता है और राज्य हमेशा हरा-भरा तथा खुशहाल बना रहे, यही कामना है। उन्होंने झारखंड स्थापना दिवस, बिरसा मुंडा जयंती और छठ महापर्व की सभी को शुभकामनाएं दीं।

पंचायत समिति सदस्य पायल रवानी ने भी सभी देशवासियों को स्थापना दिवस, बिरसा मुंडा जयंती और छठ पूजा की बधाई दी। उन्होंने आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की पहल को सराहनीय बताया और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत किया।

आंदोलनकारी ने प्रमाण पत्र के साथ आर्थिक सहायता की उठाई मांग

दूसरी ओर, निरसा प्रखंड के बेनगड़िया पंचायत अंतर्गत तालबेड़िया गांव निवासी झारखंड आंदोलनकारी नरेश मरांडी ने सम्मान समारोह के दौरान अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद अलग झारखंड राज्य का गठन हुआ, लेकिन स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों को केवल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।

नरेश मरांडी ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है, लेकिन इसका लाभ स्थानीय लोगों और आंदोलनकारियों तक अपेक्षित रूप से नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से आंदोलनकारियों को आर्थिक सहायता और अन्य सरकारी लाभ उपलब्ध कराने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आंदोलनकारियों को उनका उचित हक नहीं मिला तो वे एक बार फिर प्रखंड स्तर पर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं। उनके अनुसार, जिस तरह अलग राज्य के गठन के लिए आंदोलन किया गया था, उसी तरह अपने अधिकारों के लिए भी लड़ाई लड़ी जाएगी।

कार्यक्रम में सम्मान के साथ-साथ आंदोलनकारियों की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं का मुद्दा भी सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}