मैथन में भाजपा परिवार ने छठ व्रतियों के बीच बांटे गेहूं और नारियल
भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक मंडल के नेतृत्व में हुआ वितरण कार्यक्रम, छठ महापर्व पर दी शुभकामनाएं

चिरकुंडा-मैथन। रिपोर्ट-सरबजीत सिंह : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर मैथन में भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से छठ व्रतियों के बीच गेहूं और नारियल का वितरण किया गया। भाजपा नेता अशोक मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छठ व्रतियों को महाप्रसाद ठेकुआ बनाने के लिए आवश्यक पूजन सामग्री उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक मंडल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने हाथों से छठ व्रतियों को गेहूं और नारियल भेंट किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों और क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पर्व पवित्रता, आस्था और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग एवं भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
इस अवसर पर चिरकुंडा नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, रविंद्र साहनी, समिता सिंह, मानिक तुरी, आजाद खान, फारूख अंसारी सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने वितरण कार्यक्रम में सहयोग किया।













