Advertisement
दुर्घटना

निरसा में भीषण सड़क हादसा, उत्तम कुंभकार की मौके पर मौत; पत्नी-पुत्र घायल

देवियाना गेट के समीप हुआ हादसा, घायलों को निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

धनबाद-निरसा। रिपोर्ट-सरबजीत सिंह :निरसा के देवियाना गेट के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में बागसुमा निवासी उत्तम कुंभकार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी कल्पना देवी और पुत्र विक्रम कुंभकार भी घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां उनका उपचार किया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। हादसे के कारणों और परिस्थितियों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}