Advertisement
व्यापार

बांधवगढ़ में राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन का 33वां महाधिवेशन शुरू, मजदूरों की एकजुटता पर जोर

तीन दिवसीय अधिवेशन में कोल इंडिया सहित विभिन्न खनन कंपनियों के श्रमिक प्रतिनिधि जुटे; अध्यक्ष कुमार जय मंगल सिंह ने मजदूरों की एकजुटता को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया।

बांधवगढ़- मध्यप्रदेश | क्षेत्रीय संवाददाता : राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन का तीन दिवसीय 33वां महाधिवेशन 20 से 22 नवंबर 2026 तक मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ फेडरेशन के अध्यक्ष एवं बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने यूनियन का झंडारोहण कर किया।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय भाषण में कुमार जय मंगल सिंह ने देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों, टाटा, सीएमपीडीआईएल (CMPDIL), हिंदुस्तान जिंक सहित अन्य खनन कंपनियों के प्रमुख यूनियन पदाधिकारियों और श्रमिक प्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिवादन किया।

मजदूर हितों और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कोल इंडिया में कार्यरत लगभग 40 प्रतिशत मजदूरों की सदस्यता राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन (राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर फेडरेशन) से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि मजदूरों का विश्वास और एकजुटता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। फेडरेशन मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

श्रमिक नेताओं ने रखे विचार

इस महत्वपूर्ण महाधिवेशन में देशभर से आए वरिष्ठ श्रमिक नेताओं ने अपने विचार रखे और संगठन की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की। अधिवेशन को संबोधित करने वाले प्रमुख नेताओं में एस. क्यू. जामा, ए. के. झा, अनुपमा सिंह, महेश सिंह, श्यामल सरकार, सौभाग्य चंद प्रधान, के. के. सिंह, गोपाल सिंह, बी. पी. अम्बष्ट, मिथलेश सिंह, राम प्रीत यादव, पजय मशीह, योगेश पति त्रिपाठी, शशि भूषण तिवारी और योगेश राय सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल रहे।

महाधिवेशन में मजदूरों के अधिकारों, संगठन की मजबूती और श्रमिक हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}