Advertisement
झारखण्ड

निरसा अनुमंडल पुलिस कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण

80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसडीपीओ लिलेश्वर महतो ने फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए तीन पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित

धनबाद-निरसा I रिपोर्ट-सरबजीत सिंह : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निरसा अनुमंडल पुलिस कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) लिलेश्वर महतो ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर निरसा अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी सहित पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के गायन से हुई। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पुलिस बल के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

इस अवसर पर एसडीपीओ लिलेश्वर महतो ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए हमारे पूर्वजों ने अनेक कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए संदेश और आदर्शों को अपनाते हुए देश को विकसित बनाने की दिशा में सभी को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।

उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों को सम्मान

कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद प्रभात कुमार की ओर से अपराधियों की गिरफ्तारी एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग कार्य के लिए एसडीपीओ निरसा लिलेश्वर महतो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इसके अलावा मैथन ओपी प्रभारी अभिनव कुमार और कालूबाथन ओपी प्रभारी नीतेश मिश्रा को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद एसडीपीओ लिलेश्वर महतो ने उपस्थित बच्चों के बीच मिठाई और टॉफियां वितरित कीं। इससे बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}