Advertisement
झारखण्ड

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: एगारकुंड में लाभुकों के बीच चेक, आवास-पेंशन स्वीकृति पत्र और सहायक उपकरण वितरित

एगारकुंड प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम में सखी मंडल, आवास-पेंशन लाभुकों, दिव्यांगजनों, टीबी मरीजों और विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।

धनबाद-एगारकुंड। रिपोर्ट-सरबजीत सिंह : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर एगारकुंड प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से आए लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों और स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया।

सखी मंडल की दीदियों को आर्थिक सहायता

महिला सशक्तिकरण के तहत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी सखी मंडल की दीदियों को आर्थिक स्वावलंबन के लिए 15 लाख और 12 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए।

आवास और पेंशन योजनाओं का लाभ

आवास योजना के पात्र लाभुकों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपे गए। वहीं, पेंशन योजनाओं के नए लाभुकों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए, ताकि वे संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

दिव्यांगजनों और टीबी मरीजों को सहायता

स्वास्थ्य एवं दिव्यांग कल्याण के तहत क्षय रोग (टीबी) से ग्रसित मरीजों के बीच पोषण किट वितरित की गई। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर और पात्र लाभुकों को कान की मशीन प्रदान की गई।

विद्यार्थियों को साइकिल और पुरस्कार

शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरित की गई। इसके अलावा ‘नमामि गंगे’ के तहत आयोजित चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी लाभुकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}