Advertisement
झारखण्ड

चिरकुंडा में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, युवाओं ने किया नमन

कापासाड़ा और सुंदर नगर के नवयुवकों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर रखा दो मिनट का मौन, अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

 चिरकुंडा I रिपोर्ट-सरबजीत सिंह : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं प्रखर वक्ता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर चिरकुंडा के कापासाड़ा और सुंदर नगर के नवयुवकों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, उनके राजनीतिक योगदान और राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं को याद किया। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के एक प्रभावशाली व्यक्तित्व, प्रखर वक्ता, कवि और दूरदर्शी राजनेता के रूप में सदैव स्मरण किए जाएंगे। उनके विचार, भाषण और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

श्रद्धांजलि सभा में पार्षद अभिषेक दास, अजय बाउरी, जगदीश गोराई, नंदू बाउरी, किशन शर्मा, अनिमेश वर्मा, अभिजीत दास, बबलू बाउरी, बाप्पी बाउरी, छोटू कुम्हार, नंदू दा, रोहित शर्मा, भुवनेश्वर पांडे सहित कई स्थानीय युवा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}