Advertisement
Sankranti-News

कलियासोल बीडीओ जय प्रकाश नारायण को भावभीनी विदाई

सरबजीत सिंह

कलियासोल: कलियासोल प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जय प्रकाश नारायण के स्थानांतरण के उपरांत शुक्रवार को कलियासोल प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में उनके सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने श्री जय प्रकाश नारायण के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके प्रशासनिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गौरतलब है कि कलियासोल प्रखंड में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं होने के कारण अंचल अधिकारी, कलियासोल को प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

विदाई समारोह में प्रखंड कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने श्री जय प्रकाश नारायण को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का समापन भावुक माहौल में हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}