Advertisement
प्रेरणा/बधाईयां

ईसीआरकेयू प्रतिनिधिमंडल ने पतरातु डीजल शेड के वरिष्ठ डीएमई से की मुलाकात,

सरबजीत सिंह

धनबाद-पतरातु: ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के अपर महामंत्री एवं ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन (एआईआरएफ) वर्किंग कमेटी सदस्य मो. ज़्याऊद्दीन तथा एआईआरएफ के जोनल सचिव ओ.पी. शर्मा ने बुधवार को पतरातु डीजल शेड के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (सीनियर डीएमई) से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान ईसीआरकेयू पतरातु-2 शाखा के सचिव अजीत कुमार सहित यूनियन के कई सक्रिय सदस्य भी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ डीएमई का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा रेलकर्मियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को उनके समक्ष रखा।

ईसीआरकेयू के मीडिया प्रभारी एन.के. खवास ने बताया कि बैठक के दौरान कर्मचारियों के कल्याण एवं कार्यस्थल सुविधाओं से संबंधित कई समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन ने पतरातु रेलवे अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति, मुख्य सड़क एवं रेलवे कॉलोनियों के आसपास उगी झाड़ियों की नियमित सफाई, स्टीम कॉलोनी से डीजल शेड तक जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण तथा नव निर्मित रेल आवासों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

इसके अलावा डीजल शेड परिसर में कर्मचारियों के लिए साइकिल एवं मोटरसाइकिल पार्किंग स्थल के निर्माण तथा विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इन मांगों के पूरा होने से कर्मचारियों की कार्यक्षमता और मनोबल दोनों में वृद्धि होगी।

मुलाकात के दौरान वरिष्ठ डीएमई ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि रेलवे प्रशासन कर्मचारियों के हितों और सुविधाओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने यूनियन द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

बैठक में ओंकार चौधरी, मनोज श्रीवास्तव, शंकर दयाल दास, शैलेश कुमार रॉय, अभिषेक कुमार, सतीश कुमार, मोहम्मद इस्लाम, सलामुद्दीन, उमेश, बाबूलाल, बैजनाथ महतो, एन. गोप, राजेश गुप्ता, उत्तम कुमार, बी.के. मंडल, कुणाल कुमार गुप्ता, जाकिर हुसैन, तपन बाउरी, राकेश कुमार एवं नितेश कुमार सहित अनेक रेलकर्मी एवं यूनियन पदाधिकारी उपस्थित थे।

यूनियन नेताओं ने उम्मीद जताई कि प्रशासन द्वारा जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे रेलकर्मियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}