Advertisement
प्रेरणा-बधाईयां

डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने संभाला PWD विभाग, विकास कार्यों को दी सर्वोच्च प्राथमिकता

सरबजीत सिंह

कोलकाता-कुल्टी:- दिनांक 10 जून 2026 (बुधवार) की शाम को नवान्न स्थित राज्य सचिवालय में कैबिनेट मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग की सचिव अंतरा आचार्य ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में मंत्री डॉ. पोद्दार ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी द्वारा उन पर व्यक्त किए गए विश्वास के लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपे गए दोनों महत्वपूर्ण विभागों के माध्यम से वे पश्चिम बंगाल की जनता तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

इस दौरान मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं एवं वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा राज्य की सड़कों, पुलों, सरकारी भवनों और अन्य सार्वजनिक अवसंरचनाओं के निर्माण, रखरखाव एवं आधुनिकीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।

उन्होंने पारदर्शी प्रशासन, विकास परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। साथ ही विभाग, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित हितधारकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर राज्य के समग्र विकास तथा जनसेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों के प्रभावी और समयबद्ध संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि राज्य के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}