चिरकुंडा में युवाओं ने मनाया 77वां संविधान दिवस, बाबा साहब के आदर्शों पर चलने की ली शपथ
कापासाड़ा और सुंदरनगर के युवाओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर संविधान की शपथ ली और संविधान के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

धनबाद-चिरकुंडा। रिपोर्ट-सरबजीत सिंह : संविधान दिवस के अवसर पर चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के कापासाड़ा एवं सुंदरनगर के युवाओं ने चिरकुंडा तीन नंबर चढ़ाई स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर 77वां संविधान दिवस मनाया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अभिषेक दास की उपस्थिति में युवाओं ने बाबा साहब के उद्देश्यों पर चलने और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने की शपथ ली।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद अभिषेक दास ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकार किया था। उन्होंने देश को एक सुदृढ़ और शक्तिशाली संविधान देने वाले सामाजिक क्रांति के उद्बोधक, भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया।
उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों और बाबा साहब के आदर्शों को अपनाकर ही समाज में समानता, न्याय और अधिकारों की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम में समाजसेवी दशरथ साव, सिदाम गोराई, प्रेम प्रकाश दास, अजय बाउरी, नंदू बाउरी, किशन शर्मा, अभिजीत दास, सौरभ, मोनेश, गोपाल, सोनू, मोनू, अनिमेष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













