Advertisement
श्रद्धांजलि

संविधान दिवस पर पप्पू कुमार तिवारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया नमन, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

कांग्रेस प्रवक्ता ने संविधान के न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों को अपनाने की अपील की; संविधान निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों को किया याद।

धनबाद । रिपोर्ट-सरबजीत सिंह :  भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता पप्पू कुमार तिवारी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सभी देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों और आदर्शों को अपनाने की अपील की।

संविधान दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए पप्पू कुमार तिवारी ने कहा कि यह दिवस हमें न्याय, समानता और एकता के मूल्यों को समझने तथा उन्हें अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। भारतीय संविधान की प्रस्तावना देश को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करती है। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता प्रदान करना है, ताकि देश की एकता और अखंडता मजबूत बनी रहे।

उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश के लिए आधुनिक, न्यायपूर्ण और समानता आधारित संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार, ज्ञान और नेतृत्व के कारण उन्हें संविधान निर्माता के रूप में सम्मान दिया जाता है।

पप्पू कुमार तिवारी ने कहा कि भारतीय संविधान को अपनाए जाने की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकार किया था, जबकि इसे 26 जनवरी 1950 से देश में लागू किया गया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने के लिए संविधान की प्रस्तावना और उसके आदर्शों को आत्मसात करना आवश्यक है। संविधान निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर, भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू सहित सभी महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}