Advertisement
धर्म संस्कृति

निरसा में धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव साहिब का प्रकाश पर्व

गुरुद्वारा सिंह सभा निरसा में आयोजित प्रकाश पर्व में विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए; कथा और शबद कीर्तन से संगत को गुरु नानक देव साहिब के उपदेश सुनाए गए।

धनबाद-निरसा। रिपोर्ट-सरबजीत सिंह : सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव साहिब का प्रकाश पर्व निरसा में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा निरसा के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में गोविंदपुर, बराकर, मैथन, चिरकुंडा, जुनकुदर, कुमारधुबी और मैथन मोड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में संगत शामिल हुई।

कार्यक्रम के दौरान हजूरी रागी जत्थे ने शबद कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को गुरु चरणों से जोड़े रखा। गुरुद्वारा साहिब में सुंदर दीवान सजाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने माथा टेककर गुरु नानक देव साहिब का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर निरसा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लिलेश्वर महतो, निरसा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार भारती और विधायक अरूप चटर्जी भी गुरुद्वारा पहुंचे। संगत की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

गुरु नानक देव के उपदेशों से निहाल हुई संगत

गुरुद्वारा निरसा के सेवक मंजीत सिंह ने इस अवसर पर नानक नाम लेवा संगत और विश्वभर के श्रद्धालुओं को प्रकाश पर्व की बधाई दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह गुरु नानक देव साहिब के प्रकाश पर्व और गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में सुंदर दीवान सजाया गया।

कार्यक्रम में पंजाब से आए कथा वाचक भाई गगनदीप सिंह और दिल्ली के कीर्तनकार भाई गुरनाम सिंह ने गुरु नानक देव साहिब के उपदेशों और संदेशों का वर्णन किया। उनके प्रवचनों और कीर्तन से संगत भावविभोर हुई।

मंजीत सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूरी संगत, निरसा गुरुद्वारा कमेटी और गुरुघर से जुड़े युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}