
जमशेदपुर। रिपोर्ट-क्षेत्रीय संवाददाता : पवित्र श्रावण माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी सुधा गुप्ता के साथ कदमा स्थित अपने आवासीय कार्यालय के समीप आयोजित रुद्राभिषेक एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेश की सुख-शांति, खुशहाली, समृद्धि और झारखंडवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूजा-अर्चना के बाद पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि श्रावण का पावन महीना भगवान शिव की आराधना, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो, यही उनकी प्रार्थना है।

उन्होंने झारखंड की तरक्की, प्रदेशवासियों की खुशहाली और समाज में आपसी प्रेम एवं सद्भाव बनाए रखने की भी कामना की। रुद्राभिषेक संपन्न होने के बाद कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन, मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त जितेंद्र यादव, महंत विद्यानंद सरस्वती, कुणाल षाड़ंगी, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, शिव शंकर सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, आस्तिक महतो, खगन चंद महतो, अनिल नरेड़ी, विजय खां, आर. रवि प्रसाद, अशोक अग्रवाल, लाल चंद्र अग्रवाल, निर्मल काबरा, अशोक मोदी, विजय अग्रवाल, राकेशेश्वर पांडेय, सुरेश संथालिया, बॉबी सिंह, अशोक चौधरी, महेंद्र मिश्रा, फकीरचंद अग्रवाल, एलबी सिंह, राजू गिरि, अजय सिंह, आर.के. सिंह, पुरंदर नारायण सिंह, देबू चटर्जी, नकुल तिवारी, अवधेश सिंह, दीपू सिंह, राहुल कश्यप, अविनाश सिंह राजा, परितोष सिंह, मनोज झा, बबुआ झा, प्रभात ठाकुर, श्याम किनकर झा, जयप्रकाश साहू, मनोज भगत, अमित प्रसाद, राजू दास, अभिषेक मोहंती, सुनील गुप्ता, बबन शुक्ला, दीपक यादव, संजय तिवारी, देवाशीष डे छोटू, विजेंद्र तिवारी, संजय आजाद, रवि दुबे और राजेश गोराई सहित मानगो नगर निगम के वार्ड पार्षदगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।













