Advertisement
झारखण्ड

धनबाद में गुस्से में ग्राहक ने OLA स्कूटी में लगाई आग

बार-बार खराबी दूर नहीं होने से नाराज था ग्राहक, भुईफोड़ के पास मची अफरा-तफरी

धनबाद I रिपोर्ट-क्षेत्रीय संवाददाता : वाहन की खराबी दूर कराने के लिए बार-बार शोरूम के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज एक ग्राहक ने सोमवार को अपनी OLA स्कूटी में आग लगा दी। घटना भुईफोड़ के समीप सरायढेला-गोविंदपुर मार्ग की है। स्कूटी में आग लगते ही सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि ग्राहक अपनी स्कूटी में लगातार आ रही तकनीकी खराबी से परेशान था। उसका आरोप है कि उसने इस समस्या को लेकर कई बार शोरूम में शिकायत की थी। स्कूटी की जांच और सर्विसिंग कराने के बावजूद परेशानी दूर नहीं हुई।

सोमवार को एक बार फिर स्कूटी में समस्या आने के बाद ग्राहक शोरूम पहुंचा। वहां कथित तौर पर समस्या का समाधान नहीं होने से उसका गुस्सा बढ़ गया। इसके बाद उसने स्कूटी को सड़क किनारे खड़ा किया और उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

कुछ ही देर में स्कूटी आग की ऊंची लपटों से घिर गई। धुआं और आग देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। कई राहगीरों ने घटना का वीडियो भी बनाया। देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कुछ देर बाधित रहा यातायात

जलती हुई स्कूटी के कारण सरायढेला-गोविंदपुर मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलने पर सरायढेला पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हटाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। बाद में दमकल की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। आग में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}