Advertisement
झारखण्ड

धनबाद में सजा संगीत, नृत्य और भक्ति का रंग, स्पंदन ने आयोजित किया भव्य “सरोद उत्सव”

CMPF दुर्गा मंदिर परिसर में कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, धुनुची नृत्य रहा विशेष आकर्षण

धनबाद। रिपोर्ट-सरबजीत सिंह : सांस्कृतिक संस्था स्पंदन की ओर से सीएमपीएफ दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य “सरोद उत्सव” का आयोजन किया गया। संगीत, नृत्य और भक्ति के विविध रंगों से सजे इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे परिसर में उत्साह एवं सांस्कृतिक उमंग का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में पी. के. भट्टाचार्य एवं श्रीमती भट्टाचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बरनाली गुप्ता ने किया। इस दौरान इष्पा स्वासुपा, निर्झर बख्शी, अभिनव राज दास, चयनिका मित्रा, आद्रिका बनर्जी, कुमकुम बनर्जी, कुमकुम एवं समूह, लीलामय गोस्वामी तथा सौरव मित्रा ने मधुर गायन प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।

नृत्य प्रस्तुतियों ने भी समारोह में विशेष रंग भर दिया। रिशु एवं मेघा, पियू बौदी डांस ग्रुप, इप्शा, अनुराधा ग्रुप, संचिता ग्रुप एवं स्वाति गुप्ता ग्रुप ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों से जमकर तालियां बटोरीं। विभिन्न नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया।

समारोह का धुनुची नृत्य विशेष आकर्षण रहा। पारंपरिक अंदाज में प्रस्तुत इस नृत्य ने पूरे परिसर को भक्ति, उल्लास और उत्साह से भर दिया। दर्शकों ने प्रस्तुति का आनंद लेते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नीलकमल खावस ने बताया कि स्पंदन का मुख्य उद्देश्य संगीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक विधाओं से जुड़े कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना और समाज में कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है। संस्था निरंतर सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से कलाकारों और दर्शकों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

आयोजन को सफल बनाने में बरनाली सेन गुप्ता, देबदास सेन गुप्ता, बाबलू गांगुली, सैकत मल्लिक, नीलकमल खावस, अरविंदो बनर्जी, राहुल हलदर, शम्पा मुखर्जी, मनोज मजूमदार एवं मंजुश्री राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के समापन पर स्पंदन परिवार ने मुख्य अतिथियों, कलाकारों, दर्शकों तथा आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह ने धनबाद में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने की दिशा में एक सुंदर पहल प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}