Advertisement
झारखण्ड

झिलिया पुल निर्माण में लापरवाही का आरोप, माले नेता ने दी काम रोकने की चेतावनी

सरबजीत सिंह

निरसा-मैथन:- मैथन मोड़ से संजय चौक जाने वाले मार्ग पर शंकर टॉकीज के पास निर्माणाधीन झिलिया पुल में कथित लापरवाही को लेकर माले नेता नागेंद्र सिंह ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर और ठेकेदार को कार्यस्थल पर आकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है, अन्यथा निर्माण कार्य बंद कराने की चेतावनी दी है।

नागेंद्र सिंह ने बताया कि पुल निर्माण के शुरुआती चरण से ही कार्य में अनियमितताएं देखी जा रही हैं। डायवर्शन रोड अब तक व्यवस्थित नहीं किया गया है, जिससे प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग घायल हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुल के पिलर निर्माण में गुणवत्ता की कमी है और चौड़ीकरण के दौरान संरचना पश्चिम दिशा की ओर अधिक झुक रही है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पिलर निर्माण में 12 एमएम के सरिए का उपयोग किया जा रहा है और संरचना लगभग 10 फीट पश्चिम दिशा की ओर खिसक रही है। वहीं, डायवर्शन रोड के धंसने से यातायात बाधित हो रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर पहले भी विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही, निरसा विधायक अरूप चटर्जी के निर्देशों की भी अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कार्य शुरू करने से पहले शिलापट्ट लगाकर विधिवत शिलान्यास होना चाहिए था, जो अब तक नहीं किया गया है।

इंजीनियर ने अगले दिन स्थल पर आने का आश्वासन दिया है और ठेकेदार के प्रतिनिधि के भी पहुंचने की बात कही गई है। नागेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पुल निर्माण कार्य रोक दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विभाग और ठेकेदार की होगी।

इस दौरान रोहित कुमार, दीपक सिंह, सूरज सिंह, मुकेश शर्मा, विजय मोदी, बहादुर गुप्ता, मो. सलीम, वीरेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सूर्यदेव विश्वकर्मा, पवन बाउरी, श्याम, धर्मेंद्र पंडित सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}