Advertisement
झारखण्ड

जर्जर मकान का निरीक्षण, प्रशासन से कार्रवाई की अपील

सरबजीत सिंह

एग्यारकुंड: एग्यारकुंड प्रखंड के कांग्रेस अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के एक जरूरतमंद परिवार की दयनीय स्थिति को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने बताया कि पंचायत निवासी संजय रजक का मिट्टी का मकान अत्यंत जर्जर अवस्था में है और कभी भी ढह सकता है, जिससे परिवार के सदस्यों की जान-माल पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

शशि भूषण तिवारी ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह कांग्रेस के बीएलए-2 साथी नितेश दुबे द्वारा इस मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंचे और मकान की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि घर की हालत बेहद खराब है तथा उसमें रहना परिवार के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है।

उन्होंने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सबसे पहले एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के सचिव अजय कुमार से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल एग्यारकुंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने बीडीओ से आग्रह किया कि संजय रजक के परिवार को प्राथमिकता के आधार पर ‘अबुआ आवास’ योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें शीघ्र एक सुरक्षित एवं पक्का आवास मिल सके। उन्होंने कहा कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाया गया तो किसी भी समय कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

उन्होंने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने तथा जरूरतमंद परिवार को सरकारी आवास योजना का लाभ प्रदान करने की अपील की है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}