Advertisement
झारखण्ड

चिरकुंडा में जलापूर्ति संकट पर नगर परिषद अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण, मरम्मत कार्य शुरू

जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत पर नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने जेकेआरआर पानी टंकी का किया औचक निरीक्षण, मौके पर शुरू कराया मरम्मत कार्य

चिरकुंडाI रिपोर्ट-सरबजीत सिंह : चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जलापूर्ति बाधित होने और अनियमित पेयजल आपूर्ति की शिकायतों के बाद नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने जेकेआरआर पानी टंकी का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था में आ रही तकनीकी खराबियों और आपूर्ति में हो रही बाधाओं की जानकारी ली। संबंधित कर्मियों से समस्या के कारणों की जानकारी लेने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अध्यक्ष की मौजूदगी में ही जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने का मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।

सुनीता देवी ने कहा कि चिरकुंडा के प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ पेयजल और बुनियादी सुविधाएं निर्बाध रूप से पहुंचाना नगर परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जलापूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने संबंधित तकनीकी टीम को समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने और जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रबुद्धजन, नगर परिषद की तकनीकी टीम और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार आएगा और लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}