Advertisement
झारखण्ड

झारखंड में जगरनाथ महतो की सियासी विरासत संभालेंगे अखिलेश, बनाए जा सकते हैं मंत्री !!!

झारखंड के शिक्षा मंत्री का निधन चेन्नई में इलाज के दौरान हो गया था !!

रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री का निधन चेन्नई में इलाज के दौरान हो गया, इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को रांची लाया गयावहां दर्शन के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाया गया  फिर उनका अंतिम संस्कार हुआ और इसमें झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी उपस्थित रहे इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने जगरनाथ महतो की अर्थी को कांधा भी दिया  झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता जगरनाथ महतो के निधन से पूरी पार्टी शोकग्रस्त नजर आई

जगरनाथ महतो के निधन से उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में जेएमएम के संगठन को बड़ा झटका लगा है अब खबरों की मानें तो झारखंड सरकार में जगरनाथ महतो के बेटे अखिलेश महतो उनके सियासी विरासत को संभालेंगे और साथ ही खबर आ रही है कि उन्हें उपचुनाव से पहले ही मंत्री मंडल में शामिल किया जा सकता है

इस खबर के पीछे की बड़ी वजह यह है कि झारखंड में हेमंत सरकार के एक और मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद उनके पुत्र हफीजुल अंसारी को सरकार में शामिल किया गया और मंत्री बनाया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}