Advertisement
झारखण्ड

चिरकुंडा में नया बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड बनाने की पहल, अध्यक्ष सुनीता देवी ने किया स्थल निरीक्षण

एगारकुंड अंचल के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल की नापी और सीमांकन पर चर्चा; नया बस और ऑटो स्टैंड बनने से शहर में जाम कम होने की उम्मीद।

धनबाद-चिरकुंडा। रिपोर्ट-सरबजीत सिंह :  शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से चिरकुंडा नगर परिषद की ओर से नया बस स्टैंड एवं ऑटो स्टैंड बनाने की पहल की जा रही है। नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने आज एगारकुंड अंचल के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष सुनीता देवी ने अंचल अधिकारी (CO), अमीन और राजस्व कर्मचारी के साथ जमीन की नापी एवं सीमांकन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। प्रस्तावित स्थल पर बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड के निर्माण को लेकर आवश्यक भूमि संबंधी पहलुओं का जायजा लिया गया।

अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि नया बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड बनने से शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी तथा जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षदों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रही। नगर परिषद की इस पहल को चिरकुंडा के बुनियादी ढांचे और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}