Advertisement
खेल

राजकमल सरस्वती विधा मंदिर के तीन खिलाड़ी खेलो इंडिया युथ गेम्स – तमिलनाडू के लिए चयनित !!!

प्रतीक सिंह : गोविंदपुर प्रतिनिधि

धनबाद: 21 से 23 जनवरी 2024 को मदुरै तमिलनाडु मे आयोजित होनेवाले खेलो इंडिया युथ गेम्स के गतका ( स्वदेशी खेल सिख मार्सेल आर्ट) के लिए राजकमल स.वि.मंदिर के पलक परमा,यश राज वा रणवीर ठाकुर झारखंड राज्य टीम के लिए चयनित हुए हैं।गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड की सचिव विद्या ने बताया की राज्य के 10 खिलाड़ीयों का चयन आसाम मे हुए राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप के आधार पर किया गया है जिसमे 5 लड़के वा 5 लड़कियां सम्मिलित हैं,सभी खिलाड़ी धनबाद, बोकारो वा पलामु जिला के निवासी हैं।

ज्ञात रहे गत वर्ष मंडला मध्य प्रदेश मे आयोजित खेलो इंडिया मे राजकमल स.वि.मंदिर की छात्रा पलक परमा ने झारखंड राज्य के लिए कांस्य पदक जीता था।झारखंड से दस खिलाड़ीयों के चयन पर खेलो इंडिया झारखंड के नोडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने शुभकामनांए दी है साथ ही विधालय के तीन खिलाड़ीयों का चयन खेलो इंडिया मे होने से राजकमल स.वि.मंदिर मे हर्ष का माहौल है।

विधालय के अध्यक्ष विनोद कुमार तुल्सयान, सचिव संजीव अग्रवाल.कोषाध्यक्ष चन्द्र शेखर अग्रवाल,सह सचिव दिपक रूइया,प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा,उप प्राचार्य मनोज कुमार,उमा मिश्रा ने अपनी शुभकामनांए दी हैं।प्रशिक्षक पप्पू कुमार के नेतृत्व मे गतका टीम 17 जनवरी को मदुरै के लिए प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}