Advertisement
खेल

राष्ट्रीय खेल के लिए हॉकी इंडिया सराहनीय कार्य कर रही है:- हरिनारायण धकेता !!!

संजय मिश्रा

हॉकी इंडिया द्वारा प्रदत्त अंतराष्ट्रीय स्तर की खेल सामाग्री का वितरण…

राजनांदगांव-छत्तीसगढ़:-आगामी दिनांक 27 जून से 07 जुलाई 2023 तक राउरकेला (ओडिशा) में 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है, चैंपियनशिप में राज्य की हॉकी टीम भी भाग लेगी।

भाग लेनें वाली बालिका टीम को अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में नगर पालिका निगम के अध्यक्ष हरिनारायण धकेता के मुख्य आतिथ्य एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव की अध्यक्षता तथा छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी एवं कोषाध्यक्ष सुश्री आशा थॉमस के विशेष आतिथ्य में प्लेइंग किट, हॉकी स्टिक, हॉकी बॉल एवं अन्य खेल सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरिनारायण धकेता नें अपनें उद्धबोधन में कहा कि आज सभी चयनित खिलाड़ी एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व करनें जा रहे है यह बड़ा ही हर्ष का विषय है, हमें हमेशा आशा लगी रहती है कि हम अपनें अच्छे खेल का प्रदर्शन करें, लेकिन कभी हार का भी सामना करना पड़ता है, किंतु हम निराश न होकर आगे बढ़े और लगातार प्रयासरत रहे जिससे अपनें खेल में निखार ला सके और अगर हम जीत हासिल करते है तो हम आनें वाले समय में और इससे भी ज्यादा का उमीद रख कर लगातर प्रयास करते रहें।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष नें जो जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के बोड़ला जैसे वनांचल क्षेत्र से भी पांच हॉकी खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही है, जहां ऐसे सारे सुविधाओं का अभाव होता है उसके बाद भी वहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए है यह छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने चयनित सभी खिलाड़ियो को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही छत्तीसगढ़ हॉकी को भी बधाई दी कि उन्होंने ऐसे जिलों में हॉकी को पंहुचाया है जहां के लोग ऐसे खेलों से वंचित रहते है, आज हॉकी इंडिया का यह निर्णय खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, इसके लिए उन्होंने हॉकी इंडिया को धन्यवाद दिया, और राष्ट्रीय खेल हॉकी के विकास के लिए हॉकी इंडिया द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

अध्यक्षता कर रहे मन्ना यादव नें अपनें उध्बोधन में बताया कि इस तरह के कार्यक्रम में पहली बार उपस्थित हुआ हूं, हम जब अपनें समय में हॉकी खेलते थे तो ऐसी सुविधा हम लोगों को नही मिल पाती थी, आज हॉकी को बढ़ानें के लिए छत्तीसगढ़ हॉकी लगातार प्रयास कर रही है, उनके इस कार्य के लिए मैं उनको बधाई देता हूं, मैं रोजाना देखता हूं कि इस हॉकी स्टेडियम में प्रतिदिन लगभग 150 से 200 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए दिखते है, तथा हमारे नगर के ही दो हॉकी खिलाड़ी जूनियर इंडिया कोर टीम के कैम्प के लिए चयनित हुए है यह हमारे जिले के लिए बड़ी ही गौरव की बात है, जिस प्रकार से मैं देखता हूं कि खिलाड़ी यहां रोज प्रशिक्षण प्राप्त करनें आ रहे है तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे नगर व जिले से और भी हॉकी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना जौहर दिखाएंगे।

छत्तीसगढ़ हॉकी को उन्होंने अच्छे आयोजन के लिए बधाई दी।

छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी नें अपनें उद्बोधन में बताया कि राज्य की जूनियर बालिका हॉकी टीम के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के पश्चात अंतिम 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

टीम 26 जून को राउरकेला के लिए रवाना होगी टीम का पहला मैच 28 जून को हॉकी बिहार के साथ खेला जाएगा।

इस अवसर पर हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, प्रिंस भाटिया, अमित माथुर (साई कोच) किशोर धीवर, शकील अहमद, खेमराज सिन्हा, खुशाल यादव, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।

उक्त चैम्पियंशिप में भाग ले रही राज्य की जूनियर बालिका टीम में शामिल खिलाड़ियों में शोबिता, आँचल साहू, अनिशा साहू, अनिता खुशरो, भूमिका धनकर, जानवी यादव, मंतेस्वरी लहरे, मोनिका तिर्की, रजनी साहू, गीता यादव, संपदा निर्मलकर, सोनम साहू, नीलम कच्छप, सुनीता कुमारी, अंजली, मीनाक्षी उमरे, शिवानी दिवाकर, सुभंगी दुबे, अमिताभ मानिकपुरी कोच, गायत्री सारथी मैनेजर के रूप में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}