Advertisement
खेल

झारखण्ड राज्य का सबसे पहला सिध्दो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया गया !!!

धनबाद : विशेष प्रतिनिधि

धनबाद :- पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के द्वारा निर्गत अधिसूचना के आलोक में जिला खेल पदाधिकारी दिलिप कुमार, मुखिया सुनीता देवी एवं पंचायत सचिव उपेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में धनबाद जिले के लोहपट्टी पंचायत के जमडीहा ग्राम में  आमसभा कर झारखण्ड राज्य का सबसे पहला सिध्दो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया गया।

राज्य में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने तथा राज्य के ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए झारखंड सरकार के अधीन प्रत्येक गाँव में ग्राम स्तरीय सिध्दो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया जाना है।

सभा में सर्वसम्मति सभी सदस्य द्वारा सिध्दो कान्हू युवा खेल क्लब के निम्नांकित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन किया गया।अध्यक्ष-  सूरज कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष-  विशाल कुमार सिन्हा,सचिव-धर्मेंद्र कुमार देशवाली,कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ममता कुमारी, पुनम कुमारी, रिया कुमारी, सुशिला कुमारी, विवेक सिंह, विवेक कुमार, ध्रमेन्द्र कुमार महतो, गौरव कुमार, रूबी कुमारी, निलम कुमारी का चयन किया गया।

इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी दिलिप कुमार, जि.प. सदस्य आशा देवी, मुखिया सुनिता देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधी दिलिप कुमार महतो, पंचायत सचिव सुन्दर प्रसाद, अब्दुल हामिद अंसारी, मुखिया प्रतिनिधी रामेश्वर महतो उर्फ बॉबी, धनेश्वर महतो, शिबु महतो, कैलाश रवानी, कमल महतो, स्वभिमान संस्था के सचिव सुषमा देवी, जितेन्द्र सिंह, बिरेन्द्र सिंह, देवानन्द सिंह, उत्तम सिंह, भरत गोप, मनबोध देशवाली, शम्भु महतो, विजय कुमार सिंह, आदी उपस्थित थे |

मत डालना आपका अधिकार है, मतदाता बने। मतदाता सूची में निबंधन कराएं, मतदान का अधिकार पाए”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}