Advertisement
झारखण्ड

धनबाद के तीन उत्कृष्ट विद्यालय का मुख्यमंत्री ने रांची से किया किया ऑनलाइन उद्घाटन !!!

शिक्षण प्राप्त प्रधानाध्यापक और शिक्षक बच्चों के मार्गदर्शन को तैयार !!

रांची/धनबाद-सरबजीत सिंह :  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के अस्सी (80) उत्कृष्ट विद्यालयों का रांची से ऑनलाइन शुभारंभ किया। जिसमें धनबाद जिला के तीन उत्कृष्ट विद्यालय, +2 जिला स्कूल, एस एस एन एल टी +2 बालिका उच्च विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय निरसा, भी शामिल है। ऑनलाइन उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर धनबाद जिला के बाबुडीह स्थित +2 जिला स्कूल(उत्कृष्ट विद्यालय) में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।

” आज झारखण्ड के नौनिहालों के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज राज्य की स्कूली व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने की ओर पहला कदम बढ़ाया गया है। उत्कृष्ट विद्यालयों की यह श्रृंखला पंचायतों तक जाएगी। राज्य में शुरू हो रहे इन उत्कृष्ट विद्यालयों की स्थापना में तत्कालीन शिक्षा मंत्री स्व जगरनाथ महतो जी का निरंतर प्रयास रहा। राज्य की शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो, कोई गरीब संसाधनों के अभाव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से दूर न रहे, यही हमारी प्राथमिकता है।” – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

■टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, झरिया विधायक  पूर्णिमा नीरज सिंह, उपायुक्त धनबाद  संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त  शशि प्रकाश सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी  भूतनाथ रजवार, जिला योजना पदाधिकारी  महेश भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह का संचालन घनश्याम दुबे एवं  एमिली बासु ने किया।

■रांची से ऑनलाइन उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के वंचित और गरीब बच्चों को समय की मांग के अनुरूप उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त करने का सपना साकार होगा। ये सभी 80 विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं, जहां बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ राज्य के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अधिकार भी प्राप्त होगा। झारखण्ड के इतिहास में पहली बार हुआ, जब सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों के तर्ज पर विकसित करने की सोच को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि अभी तो 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के साथ शुरुआत हुई है लेकिन बहुत जल्द प्रदेश में 5,000 ऐसे स्कूल विकसित किए जाएंगे।

■जिला स्तरीय कार्यक्रम में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से आज सरकारी स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड की पढ़ाई सुनिश्चित हो पाई है। सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है इसी को लेकर मुख्यमंत्री लगातार निर्माण कार्य, शिक्षकों का प्रशिक्षण, सीबीएसई संबद्धता समेत अन्य प्रक्रियाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश देते रहे। उसका ही प्रतिफल है कि राज्य भर में फैले 80 उत्कृष्ट विद्यालयों ने आकार लिया है। इन विद्यालयों में अत्याधुनिक आधारभूत संरचना, लाइब्रेरी, सांइस लैब, डिजिटल स्मार्ट क्लास, सूचना प्रौद्योगिकी का मजबूत ढांचा, खेल प्रशिक्षण समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

■झरिया विधायक  पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि सरकार गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के निर्माण कार्य एवं सीबीएसई संबद्धता को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए गंभीर थे। लेकिन दो वर्ष तक कोरोना संक्रमण काल ने विद्यालयों के निर्माण कार्य को प्रभावित किया। लेकिन जीवन सामान्य होने के बाद जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों के काम में तेजी लाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया। उसी का परिणाम है कि आज धनबाद के तीन उत्कृष्ट विद्यालय सहित राज्य के कुल 80 उत्कृष्ट विद्यालय हम सब को मिले हैं।

■ उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा कि धनबाद के 3 उत्कृष्ट विद्यालयों का उद्घाटन सुखद है। राज्य सरकार के साथ साथ जिला प्रशासन भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने को प्रतिबद्ध है। धनबाद जिला में डीएमएफटी फंड से जो स्कूल चल रहे हैं उनके लिए यह उत्कृष्ट विद्यालय मॉडल विद्यालय के रूप में कार्य करेंगे। उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रैक्टिस को जिला के बाकी विद्यालयों में भी लेकर जाएंगे।

■प्रशिक्षण प्राप्त प्रधानाध्यापक करेंगे बच्चों का मार्गदर्शन

80 उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण दो चरणों में नेशनल सेंटर फॉर स्कूल लीडरशिप द्वारा कराया जा चुका है। 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का दो चरण में प्रशिक्षण अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा पूर्ण कर लिया गया है।जनवरी माह में प्रधानाध्यापकों में क्षमता वर्धन हेतु आईआईएम द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

■11 ट्रेड में व्यवसायिक शिक्षा

इन उत्कृष्ट विद्यालयों के बच्चों को व्यवसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बच्चों को एग्रीकल्चर, आईटी, आईटीईएस, अपारेल एण्ड मेडअप एण्ड होम फर्निशिंग, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, ऑटोमोटिव, टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटालिटी समेत अन्य ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। संबंधित ट्रेड से जुड़े राज्य स्तरीय प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों के साथ इंडस्ट्रियल फील्ड विजिट की व्यवस्था की जा रही है ताकि भावी जीवन में उनके रुचि के अनुसार रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सके।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में टुंडी विधायक  मथुरा प्रसाद महतो, झरिया विधायक  पूर्णिमा नीरज सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष  शारदा सिंह, उपायुक्त  संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, जिला योजना पदाधिकारी  महेश भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार, कार्यपालक दंडाधिकारीप्रदीप कुमार, प्लस टू जिला स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}