मध्य विद्यालय एगारकुंड में नवनिर्मित 4ACR भवन का हुआ उद्घाटन
सरबजीत सिंह

निरसा-एगारकुंड: एगारकुंड प्रखंड अंतर्गत एगारकुंड दक्षिण पंचायत स्थित मध्य विद्यालय एगारकुंड में नवनिर्मित 4ACR विद्यालय भवन का उद्घाटन निरसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक Arup Chatterjee, पंचायत मुखिया अजय कुमार राम, जिला परिषद सदस्य बादल चंद्र बाउरी तथा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। जो छात्र ईमानदारी और परिश्रम से पढ़ाई करते हैं, वे एक दिन निश्चित रूप से अपनी मंजिल हासिल करते हैं।
मुखिया अजय कुमार राम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और बेहतर शिक्षा मिले तो वे भी शहर के बच्चों की तरह इंजीनियर, डॉक्टर और अन्य बड़े पदों पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, क्योंकि शिक्षा ही बच्चों के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूक रहने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।
विद्यालय भवन के उद्घाटन से स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को बुके, अंगवस्त्र और तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य बादल चंद्र बाउरी, रोशन मिश्रा, मैथन सिरामिक CSR टीम लीडर गोविंद शर्मा, कांग्रेस नेता नागेंद्र कुमार सिंह, वार्ड सदस्य मागाराम बाउरी, दीपक कुमार सिंह, बालिका कोड़ा, छवि बाउरी, हेमलाल बाउरी, मुकेश बाउरी, मधु बाउरी, जय राजवंशी, रखोहरी बाउरी, जितेश पासवान, पोरेश चंद्र महतो, कुमारी सोना दास, स्वीटी कुमारी, ज्योति कुमारी, विदन मंडल, वर्षा हलदार, लक्की कुमारी, अपर्णा बाउरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।












