Advertisement
झारखण्ड

निरसा में अंबेडकर जयंती पर उमेश गोस्वामी ने दी श्रद्धांजलि

सरबजीत सिंह

निरसा: भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सह झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन के केंद्रीय सचिव उमेश गोस्वामी ने अपने आवासीय कार्यालय में सादगीपूर्वक मनाई। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान उमेश गोस्वामी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान के शिल्पकार ही नहीं थे, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकार के प्रखर योद्धा भी थे। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा, संघर्ष और दृढ़ संकल्प के माध्यम से समाज में व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है। उनके विचार आज भी समाज को एकता, समानता और भाईचारे की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने बाबा साहेब के प्रसिद्ध नारे “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” को दोहराते हुए इसे आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिमल गोराई, काजल तिवारी, उज्जवल तिवारी, पतित पवन तिवारी, बबन महतो, निमाई सिंह, मनोज तंतु वाई, हंसी मोहम्मद, अजय वाल्मीकि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}