Advertisement
झारखण्ड

जनगणना-2027 की तैयारी शुरू, एगारकुंड में प्रगणकों व सुपरवाइजरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

सरबजीत सिंह

धनबाद-निरसा:- भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जनगणना-2027 के तहत तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में झारखंड सरकार द्वारा प्रगणक और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

एगारकुंड प्रखंड के उच्च विद्यालय कुमारडूबी के सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रगणक और सुपरवाइजर भाग लेकर जनगणना से जुड़ी तकनीकी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी प्रगणक अपने-अपने निर्धारित HLB (मकान सूचीकरण ब्लॉक) में जाकर मकान सूचीकरण और नजरी नक्शा तैयार करेंगे।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन दिनों का है, जिसमें दो बैच को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके बाद अन्य तीन बैचों को भी अगले चरण में प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई।

जानकारी के अनुसार, जनगणना कार्य का प्रथम चरण 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्रलाल ओहदार (प्रभारी, एगारकुंड) ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए सभी प्रशिक्षणार्थियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करें, ताकि जनगणना का कार्य सही और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस अवसर पर अरविंद कुमार सिंह, डॉ. सुधाकर गुप्ता, विजय सिंह, वेद प्रकाश मिश्रा, राधेश्याम त्रिपाठी, कार्तिक गोराई, विनोद कुमार सिंह और चंदन कुमार फील्ड ट्रेनर के रूप में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}