Advertisement
झारखण्ड

लोहरदगा: किस्को में 5 अगस्त को चहल्लुम और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता, 20 हजार लोगों के जुटने की संभावना

15 से 20 हजार श्रद्धालुओं, प्रतिभागियों और दर्शकों के शामिल होने की संभावना

लोहरदगा-किस्को I रिपोर्ट-नूतन कच्छप : आगामी 5 अगस्त को किस्को प्रखंड में आयोजित होने वाले चहल्लुम-सह-पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सेन्ट्रल मुहर्रम कमेटी, किस्को के अध्यक्ष रौनक इकबाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त संदीप कुमार मीना, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक प्रशासनिक सहयोग एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

कमेटी ने बताया कि इस वर्ष चहल्लुम के अवसर पर परसाटांड़ (होन्दगा) मैदान में पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन स्थल के लिए भूमि स्वामियों की सहमति प्राप्त कर ली गई है तथा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रशासन से आवश्यक अनुमति देने का अनुरोध किया गया है।

कमेटी के अनुसार कार्यक्रम में 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं, प्रतिभागियों और दर्शकों के शामिल होने की संभावना है। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए प्रशासन से पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी यातायात व्यवस्था, मेडिकल टीम के साथ दो एम्बुलेंस, श्रद्धालुओं के लिए तीन पेयजल टैंकर तथा आयोजन स्थल पर दस अस्थायी शौचालय उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

आयोजकों का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकेगा।

कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक धीरज प्रसाद साहु, झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री हफिजुल हसन अंसारी, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, विधायक रामेश्वर उरांव सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

ज्ञापन सौंपने वालों में सेन्ट्रल मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष रौनक इकबाल, महासचिव हफिजूल अंसारी, सचिव साकीर हुसैन अंसारी, कोषाध्यक्ष तफ्फ़जूल एकराम, संगठन मंत्री नेजाम अंसारी, कुद्दुश अंसारी, इदरीस अंसारी सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}