Advertisement
धर्म संस्कृति

16 जुलाई से 24 जुलाई तक भव्य नव दिवसीय श्री राम कथा एवं जीवन गाथा का आयोजन

सरबजीत सिंह

निरसा:– कंचनडीह पांडरा रोड स्थित प्रांगण में 16 जुलाई से 24 जुलाई तक भव्य नव दिवसीय श्री राम कथा एवं जीवन गाथा का आयोजन किया जाएगा। इस आध्यात्मिक आयोजन में प्रसिद्ध कथा वाचक राजन जी महाराज अपने मुखारविंद से भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा का दिव्य वर्णन करेंगे। प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक कथा का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजनकर्ता बीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य केवल कथा श्रवण कराना नहीं, बल्कि लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, त्याग, सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है और इसी भावना के साथ जगत कल्याण एवं समाज में धार्मिक चेतना के प्रसार के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था तथा अग्निशमन की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है, ताकि सभी श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के कथा का आनंद ले सकें।आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करने तथा इस पुण्य अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

श्री राम कथा का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
16 जुलाई: श्री राम महिमा कथा
17 जुलाई: श्री शिव-पार्वती विवाह
18 जुलाई: श्री राम जन्मोत्सव
19 जुलाई: श्री राम बाल लीला
20 जुलाई: धनुष यज्ञ
21 जुलाई: श्री सीता-राम विवाह
22 जुलाई: श्री राम मंगल यात्रा एवं केवट प्रसंग
23 जुलाई: श्री भरत चरित्र
24 जुलाई: सुंदरकांड एवं श्री राम राज्याभिषेक

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कथा का श्रवण करने और धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक ज्ञान के इस महाआयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

इस दौरान बीरेंद्र सिंह, प्रभात सिंह, संजय महतो, शशि भूषण तिवारी, सौरव राय, प्रेम कुमार प्रिंस राय सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}