Advertisement
झारखण्ड

मुहर्रम को लेकर निरसा थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

सरबजीत सिंह

धनबाद-निरसा: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से निरसा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन पतंजलि योग शिक्षक मनोज सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) निरसा लिलेश्वर महतो, अंचल अधिकारी विक्रम आनंद सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में शांति समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने निरसा क्षेत्र में बढ़ती जाम की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से इसके त्वरित समाधान की मांग की। साथ ही सभी उपस्थित लोगों ने मुहर्रम पर्व को शांति, भाईचारे और विधि-व्यवस्था के साथ मनाने पर अपनी सहमति व्यक्त की।

वक्ताओं ने कहा कि निरसा थाना क्षेत्र में सभी समुदायों के लोग वर्षों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ विभिन्न पर्व-त्योहार मनाते आ रहे हैं तथा यह परंपरा आगे भी कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव के प्रतीक हैं, इसलिए इन्हें शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करने की अपील की गई।

एसडीपीओ लिलेश्वर महतो ने कहा कि मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने अथवा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि में शामिल लोगों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं अंचल अधिकारी विक्रम आनंद ने क्षेत्रवासियों को मुहर्रम की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर भाईचारे के साथ पर्व मनाएं तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

बैठक में हिड़बांध, हिड़बांध ऊपर मोहल्ला, तेतुलिया, सिंघपुर, कंचनडीह, भुरकुंडाबाड़ी, निरसा, सिंदरी कॉलोनी एवं बेधपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के ग्रामीण और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती, भारत स्वाभिमान के सरदार मंजीत सिंह, अर्जुन भुईयां, रविंदर प्रधान, पायल कुमारी, मोहन जी, कृष्णा रवानी, तारापदो धीवर सहित निरसा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}