Advertisement
झारखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

सरबजीत सिंह

निरसा-आसनसोल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चिरकुंडा स्थित श्री श्री राम भरोसा धाम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने विशेष कार्यक्रम आयोजित कर मिठाई वितरण किया तथा जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता एवं चिरकुंडा नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके परिणामस्वरूप बीते 12 वर्षों में अनेक जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी योजनाएं सफलतापूर्वक लागू हुई हैं, जिनका लाभ करोड़ों नागरिकों तक पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश को विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य किया है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए श्री श्री राम भरोसा धाम में विशेष पूजा-अर्चना भी की।

चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की विकास यात्रा अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियों और जनहितकारी पहलों से परिपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिला है तथा विकास की नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी वर्षों में भी केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ देशवासियों को मिलता रहेगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन निरंतर बना रहे, यही सभी कार्यकर्ताओं की अपेक्षा है।

कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति एवं विकास के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}