
रांची : उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक Naveen Jaiswal, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची निबंधक पदाधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।













