Advertisement
झारखण्ड

रांची में SIR को लेकर बड़ी बैठक, हर पात्र मतदाता को जोड़ने पर जोर

सरबजीत सिंह

रांची : उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक Naveen Jaiswal, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची निबंधक पदाधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों और संबंधित अधिकारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। झारखंड में SIR के लिए क्वालीफाइंग डेट 01 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

बैठक के दौरान पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, दावा एवं आपत्ति से जुड़ी जानकारी विस्तार से साझा की गई। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के जरिए वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की प्रक्रिया भी समझाई गई। अधिकारियों ने मतदाताओं की मैपिंग, अनमैप्ड मतदाताओं को वोटर लिस्ट से जोड़ने और सत्यापन प्रक्रिया को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी।

उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक बूथ पर जल्द से जल्द बूथ लेवल एजेंट-2 की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों का जवाब देते हुए SIR से संबंधित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण सुझाव भी सामने आए।

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत तैयारी, प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग का कार्य 20 जून 2026 से 29 जून 2026 तक चलेगा। बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक किया जाएगा, जबकि मतदान केंद्रों का रैशनलाइजेशन 29 जुलाई 2026 तक पूरा होगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 05 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि 05 अगस्त 2026 से 04 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है, जबकि इनके निष्पादन की प्रक्रिया 05 अगस्त 2026 से 03 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}