Advertisement
खेल

तालडांगा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में अमन इलेवन कुल्टी बनी चैंपियन

सरबजीत सिंह

निरसा-तालडांगा :- लॉर्ड्स क्लब तालडांगा द्वारा आयोजित शॉर्ट पिच नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन रोमांचक मुकाबलों के बीच संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में झारखंड और पश्चिम बंगाल की कुल 32 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत माणिक बाखला ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच प्रेस 11 और पुलिस 11 के बीच खेला गया। इस दौरान क्लब की ओर से सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया।

फाइनल मुकाबला अमन इलेवन कुल्टी और लॉर्ड्स क्लब तालडांगा के बीच खेला गया, जिसमें अमन इलेवन कुल्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉर्ड्स क्लब तालडांगा को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ निरसा रजत माणिक बाखला उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के तौर पर चिरकुंडा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार तथा जिला परिषद सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला प्रवक्ता गुलाम कुरैशी मौजूद रहे।

मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज जैसी ट्रॉफियों से सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए, जबकि शेरखान की ओर से भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को विशेष सम्मान दिया गया।

विजेता टीम अमन इलेवन कुल्टी को मुख्य अतिथि रजत माणिक बाखला ने ट्रॉफी, 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता लॉर्ड्स क्लब तालडांगा की टीम को जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी द्वारा 7 हजार रुपये नगद, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

इस अवसर पर एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने लॉर्ड्स क्लब परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि युवाओं को नशे और आपराधिक गतिविधियों से दूर रखकर खेलों के प्रति जागरूक करना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि क्लब ने अनुशासन और बेहतर प्रबंधन के साथ टूर्नामेंट को सफल बनाया है। साथ ही उन्होंने युवाओं से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, बिना हेलमेट वाहन न चलाने, रैश ड्राइविंग से बचने और 18 वर्ष से कम उम्र में वाहन नहीं चलाने की अपील की।

टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, निरसा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार भारती, चिरकुंडा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक आशुतोष कुमार, पंचेत ओपी प्रभारी, जिप सदस्य गुलाम कुरैशी, सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन, नजरुल इस्लाम, अजय शर्मा और प्रोफेसर अरुण कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं टूर्नामेंट को सफल बनाने में सुबीर चटर्जी, रंजीत मिश्रा, बॉबी खन्ना, दीपांकर कुमार, जाहिद इस्लाम, अकील रेजा, अतीक, चांदु, लालू, जॉनी, जोनू, आसिफ, सवाब, अमन, आमिर, रेजा, राजू, हुसैन, बरकत, अनस, साद, राजा, सैफ समेत लॉर्ड्स क्लब के सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}