Advertisement
झारखण्ड

चिरकुंडा में बंद क्वार्टर से लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सरबजीत सिंह

चिरकुंडा:- चिरकुंडा थाना क्षेत्र के लायकडीह डीप कोलियरी स्थित एक बंद क्वार्टर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि 22 अप्रैल 2026 को अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े क्वार्टर का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और तीन अलमारियों व उनके लॉकर को तोड़कर उसमें रखे स्वर्ण-रजत आभूषण, नकद राशि और सिक्के चोरी कर लिए थे। इस संबंध में गृहस्वामी किशोर कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर चिरकुंडा थाना कांड संख्या 83/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर 24/25 अप्रैल की रात पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। 03 नंबर चढ़ाई से पंचेत जाने वाले मार्ग पर वाहन जांच के दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल (JH10AS6212) पर सवार तीन संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन गिरने के बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। तलाशी के दौरान चोरी गए स्वर्ण-रजत आभूषण, नकद राशि और सिक्के बरामद किए गए हैं। साथ ही गृहभेदन में प्रयुक्त औजार भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।

आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे धनबाद, बोकारो और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में 40-50 चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी चोरी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}