Advertisement
प्रशिक्षण- शिक्षा

पी.एस.सी.एल. अशासकीय स्कूल चैम्पियन लीग का हुआ आयोजन, तीस से अधिक स्कूलों की रही भागीदारी !!!

छत्तीसगढ़ : प्रतिनिधि

बिलासपुर-छत्तीसगढ़:- छत्तीसगढ़ प्रदेश में अशासकीय विद्यालय संचालक सेवा संगठन बिलासपुर की ओर से बिलासपुर जिला में पहली बार आयोजित पी.एस.सी.एल. अशासकीय स्कूल चैम्पियन लीग का आयोजन दिनांक 13/01/2024 शनिवार को द्रोणा बचपन उच्चतर माध्यमिक स्कूल सकरी में आयोजित किया गया, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर. साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए तथा सूर्यप्रकाश कश्यप, गिरिराज गढ़ेवाल और जितेंद्र सिंह विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और कार्यक्रम को बहुत ही अच्छे ढंग से सम्पन्न किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में मोहन लाल गुप्ता संभागध्यक्ष,डाॅ.एकता शुक्ला बिलासपुर अध्यक्ष, बालकृष्ण दुबे कोषाध्यक्ष, डाॅ.ज्योति जायसवाल, एम.एल.जायसवाल सचिव, सचिन यादव, कीरित पटेल, सोमदत्त पटेल, अकील खान, एस.ए. काजी, मोनीन खान, इदरीश खान, दीपक शर्मा का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में बत्तीस से अधिक स्कूलों की भागीदारी रही।इस दौरान प्रथम एवं द्वितीय विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}