Advertisement
प्रशिक्षण- शिक्षा

डी ए वी स्कूल कोयला नगर के बच्चों ने वृद्धाश्रम में वृद्धों की करी सेवा !!!

प्रतीक सिंह : गोविंदपुर प्रतिनिधि

धनबाद:- भारतीय संस्कृति के अनुसार परिवार के वृद्ध जन को समाज का मेरुदंड समझा जाता है। उनका सम्मान हमारी संस्कृति में लिखित है। डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को बरवा अड्डा टुंडी रोड लालमणि वृद्ध सेवा आश्रम में वृद्ध जनों के बीच न केवल उनकी मदद की बल्कि उनका आशीर्वाद पानी का अवसर भी प्राप्त किया।

मौके पर स्कूल के प्राचार्य एन एन श्रीवास्तव भी उपस्थित थें.।उन्होंने उनकी मदद में रोजमर्रा की वस्तुएं 50 किलो चावल, 50 किलो आलू ,50 किलो आटा, 50 किलो दाल, 40 लीटर सरसों एवं रिफाइंड तेल, 20 किलो प्याज, 15 कंबल चीनी, सत्तू ,मैगी ,साबुन, सर्फ ,मूढ़ी तथा चूड़ा सहित अन्य सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की। उक्त स्कूली बच्चों ने इन वृद्धजनों को काफी सम्मान भी दिया।बदले में उन्होंने इन मासूम बच्चों को ढेर सारा प्यार और स्नेह दी। मौके पर आश्रम के कार्यकारी अध्यक्ष बी. सुधीर ने इसके लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। आश्रम में वृद्धजनों की सेवा में डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल एन एन श्रीवास्तव,हाई कोर्ट अधिवक्ता अनिल कुमार, सुधीर बरनवाल, स्कूल के शिक्षक एवं स्टाफ समेत स्कूल के विद्यार्थी सक्रिय थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}