Advertisement
झारखण्ड

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर धनबाद-बंगाल बॉर्डर पर सख्त चौकसी, SSP प्रभात कुमार ने किया निरीक्षण

सरबजीत सिंह

धनबाद:- पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को देखते हुए झारखंड के धनबाद जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एस. मोहम्मद याकूब एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा रजत माणिक बाखला ने बॉर्डर क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान SSP प्रभात कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव के समय सीमावर्ती जिलों को सील किया जाता है। धनबाद से सटे पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में सभी प्रमुख मार्गों पर चेक नाके स्थापित कर दिए गए हैं।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर आने-जाने वाले वाहन और व्यक्ति की गहन जांच की जाए, ताकि किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित सामान या संदिग्ध गतिविधि बॉर्डर पार न कर सके।

SSP ने विशेष रूप से एसडीपीओ निरसा रजत माणिक बाखला को निर्देश दिया कि वे लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जांच प्रक्रिया की निगरानी करें। साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी भी लगातार नजर बनाए रखें।

इस दौरान थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक (पुलिस) एवं पुलिस बल के जवान भी मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}