Advertisement
जागरूकता-विकास

उपायुक्त संदीप सिंह ने की आधारभूत संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक !!!

सरबजीत सिंह

धनबाद:- उपायुक्त संदीप सिंह की अध्यक्षता में आज दिनांक 21 जून 2023 को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आधारभूत संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में उपायुक्त ने ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या 1 एवं 2, झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड, (जुडको लिमिटेड) एवं झमाडा के तहत कार्यान्वित योजनाओं के विकास की समीक्षा की।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने परियोजनावार अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी ली। उपायुक्त ने मामले में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाई करते हुए मामले के निष्पादन करने की बात कही। उन्होंने समय से परियोजना पूरी करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, पीएचइडी 1 एवं 2 अभियंता, पथ प्रमंडल, विद्युत विभाग, जुडको, झमाडा के प्रतिनिधि समेत कई अन्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}