Advertisement
झारखण्ड

एमआर अभियान के आठवें दिन 27 हज़ार से अधिक बच्चों को दिया गया टीका !!!

हर एक बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित रहे !!

रांची/धनबाद-सरबजीत सिंह :-  मीजल्स रूबेला उन्मूलन को लेकर 12 अप्रैल से शुरू एमआर अभियान कार्यक्रम के आठवें दिन जिले के 27671 बच्चों को मीजल्स रूबेला का टीका दिया गया। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया अब तक कुल 129115 बच्चों को मीजल्स रूबेला का टीका दिया जा चुका है।

वही आज की बात करें तो आज का लक्ष्य 31067 बच्चों को टीका लगाना था, जिमसें कुल 27671 बच्चों को आज टीका लगाया गया है। उन्होंने सभी से अपील की है कि जिले के सभी बच्चे (9 माह से 15 वर्ष तक) को मीजल्स रूबेला का टीका अवश्य लगवाएं।

ताकि हर एक बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित रहे। आज गोविंदपुर में 2647, टुंडी 2230, बाघमारा 5179, तोपचांची 1595, धनबाद सदर 6489 झरिया 3059, निरसा 5158व बलियापुर प्रखंड में 1314 बच्चों को एमआर का टीका लगाया गया

हम सब ने ठाना है, मीजल्स रूबेला से झारखंड को बचाना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}