Advertisement
राजनीति

छत्तीसगढ़- महिला मोर्चा धमधा द्वारा किया गया शराबबंदी को लेकर चक्काजाम !!!

संजय मिश्रा

धमधा/दुर्ग-छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा शराब बंदी की वादाखिलाफी और दो हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले के विरोध में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा एवं दुर्ग जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी के निर्देशानुसार पूर्व विधायक लाभचंद बाफना एवं मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह राजपूत की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल धमधा अध्यक्ष श्वेता शर्मा के नेतृत्व में अंग्रेजी शराब दुकान के पास मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया गया, इसकी शुरुआत गायत्री मंदिर धमधा से शुरू होकर नगर गेट से गंडई चौक होते हुए शराब दुकान के पास पहुचे, वहीं पर छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में जमकर नारेबाजी के साथ अन्य मोर्चा नें शराब प्रेमीयो को गर्मी के मौसम में ठंडा रसना का शर्बत वितरण कर एवं पोस्टर चस्पा कर शराब छोड़नें हेतु निवेदन भी किया, और दिन-प्रतिदिन क्षेत्र में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज बुलंद किया, जिसके बाद मोर्चा की महिलाओं नें गंडई चौक पर तकरीबन एक घंटे तक गाड़ियों को आनें-जानें में रोक लगाकर चक्का जाम भी किया, जिस पर महिला मोर्चा धमधा की अध्यक्ष स्वेता शर्मा नें बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार नें प्रदेश की महिलाओं के साथ छल कर सत्ता हासिल की है, पूर्ण शराबबंदी का आश्वासन महिलाओं एवं आमजनता को दिया गया था, जिसमें अभी तक वर्तमान सरकार अपनें वादों पर खरा नहीं उतर पा रही है, जिसके खिलाफ आज महिला मोर्चा धमधा मंडल सड़क पर चक्का जाम के माध्यम से सरकार को यह चेतावनी देनें आई है कि अगर शराबबंदी नहीं किया गया तो इससे बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा, तथा जनता अब जान चुकी है कि वर्तमान में जो सरकार है वह सभी वर्गों के लिए कितना छल पूर्वक कार्य कर रही है, आनें वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, जिसमें महिला मोर्चा का पूर्ण योगदान देखनें को भी मिलेगा।

महिला मोर्चा का यह कार्यक्रम सफल रहा, जिसमे प्रमुख रूप से धमधा महिला मोर्चा के महामंत्री कोमल मरकाम एवं सोनिया मिश्रा के साथ नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, रमन लाल यादव, दिलीप गुप्ता, दीपक चौहान, नवीन जैन, प्रदेश कार्यकारिणी आरुणी दानी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजा स्वर्णकार, महामंत्री तुकेश सोनवानी, डीसन सिन्हा, ताम्रध्वज वर्मा, करण ताम्रकार, जितेंद्र साहू, तुषार राजपूत, उमेश वर्मा, पुनेद्र सोनकर, राहुल पाटिल, नानू साहू के साथ सैकड़ो की संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}