Advertisement
धर्म संस्कृति

चिरकुंडा में सावन के अवसर पर सेवा शिविर, सुनीता देवी ने शिवभक्तों के बीच बांटा प्रसाद

सावन के पावन अवसर पर सार्वजनिक सेवा समिति के सेवा शिविर में पहुंचीं सुनीता देवी, शिवभक्तों के बीच प्रसाद वितरण कर की सेवा

चिरकुंडाI रिपोर्ट-सरबजीत सिंह : सावन माह के पावन अवसर पर चिरकुंडा में शिवभक्ति और सेवा का माहौल देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंगे पैर शिव मंदिरों तक पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। वहीं विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर लगाकर शिवभक्तों की सेवा भी की गई।

इसी क्रम में चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी ने शिवभक्तों की सेवा के लिए आयोजित एक सेवा शिविर में हिस्सा लिया। यह सेवा शिविर सार्वजनिक सेवा समिति, दुर्गा मंदिर, ऊपर बाजार, चिरकुंडा द्वारा आयोजित किया गया था।

शिविर में सुनीता देवी ने शिवभक्त श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया और सेवा कार्य में लगे सहभागियों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा की। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं मिठाई वितरित की गई।

इस अवसर पर सुनीता देवी ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और सेवा का पावन अवसर है। शिवभक्तों की सेवा करना भी भगवान शिव की सेवा के समान है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं सेवा कार्य में जुटे लोगों के मंगलमय जीवन की कामना की।

सेवा शिविर के दौरान श्रद्धालुओं के बीच भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। भगवान शिव के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। सेवा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}