Advertisement
जागरूकता-विकास

भाकपा माले ने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान

सरबजीत सिंह

निरसा: भाकपा माले निरसा विधानसभा स्तरीय संगठन विस्तार तथा झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा (झामस) के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से निरसा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15 जून से 15 जुलाई तक ग्रामीण गरीबों के बीच व्यापक सदस्यता अभियान चलाने और पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भाकपा माले के धनबाद प्रभारी कॉमरेड जनार्दन प्रसाद तथा निरसा विधायक कॉमरेड अरूप चटर्जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कॉमरेड हरेंद्र सिंह ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए कॉमरेड जनार्दन प्रसाद ने हाल ही में हुए झारखंड राज्यसभा चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस नेतृत्व द्वारा लगाए गए आरोप-प्रत्यारोपों को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि भाकपा माले ने इस विषय को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय नेतृत्व के संज्ञान में ला दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया को अपने प्रभाव में लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर किया है तथा खरीद-फरोख्त की राजनीति को बढ़ावा दिया है।

 

वहीं निरसा विधायक कॉमरेड अरूप चटर्जी ने कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार का कार्य हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा का सदस्यता अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक चलाया जाएगा और इस अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर गरीब, मजदूर और वंचित वर्गों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क कार्यक्रमों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा जनसंघर्षों को तेज करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर निरसा प्रखंड सचिव टूटून मुखर्जी, एग्यारकुण्ड प्रखंड सचिव बादल चंद्र बाउरी, कृष्णा सिंह, नागेंद्र कुमार, मनोरंजन मलिक, जगदीश शर्मा, रामजी यादव, रोशन मिश्रा, विनय सिंह, अमरेश चक्रवर्ती, प्रदीप सुमन, अभय प्रसाद, सत्येंद्र चौहान, प्रदीप बाउरी, तारापदो बाउरी, बीपीन मंडल, कुमार रवि, नामिता महतो, अंजू चटर्जी, ज्योति श्रीवास्तव, शिवानी दास, मेनका मंडल, निरंजन गोप, सोहन किस्कू, सुरेश दास, शेख कबीर, नयन जी, प्रदीप दास, कार्तिक चंद्र दास, मनोज सिंह, सिंटू बाउरी, नगेन राय, गणेश बाउरी, अमित, किनू महतो, राजेश मंडल, अजय राम, संजीत राउत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}